राजस्थान 17 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर
राजस्थान राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष श्री सी.आर. चौधरी ने किसानों से अपील की है कि वे प्रदेश के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित आधुनिक तकनीकों को अपनाकर खेती में उत्पादन और आय बढ़ाएं। उन्होंने जैविक खेती और जल संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से बचने का आह्वान किया।शुक्रवार को राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा (जयपुर) में आयोजित जिला स्तरीय कृषक संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि राज्य किसान आयोग सरकार और किसानों के बीच एक सेतु के रूप में कार्य कर रहा है। आयोग विभिन्न जिलों में जाकर किसानों की समस्याएं, सुझाव और मांगें सुन रहा है तथा उन्हें राज्य व केंद्र सरकार तक पहुंचा रहा है। जयपुर जिले के संवाद में किसानों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव और मांगें रखीं, जिन्हें आयोग के माध्यम से संबंधित सरकारों को भेजा जाएगा।उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे अपने सुझाव लिखित रूप में भी दें, ताकि उन्हें प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाया जा सके। श्री चौधरी ने पानी, बिजली, कृषि आदान, विपणन और प्रसंस्करण जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देते हुए बदलते परिदृश्य के अनुसार खेती करने पर जोर दिया।उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पिछले दस वर्षों में किसानों के हित में उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्रीय योजनाओं के लक्ष्यों और अनुदान राशि में वृद्धि के लिए प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे जाएंगे।कार्यक्रम में अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) खंड जयपुर श्री ईश्वर लाल यादव ने किसानों को फार्म पोंड और पाइपलाइन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की सलाह देते हुए जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।संवाद कार्यक्रम में डॉ. हरफूल सिंह (निदेशक, राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा), डॉ. आर.एन. शर्मा (निदेशक, प्रसार शिक्षा, एसकेएन कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर), श्री अजय कुमार पचोरी (अतिरिक्त निदेशक, कृषि अनुसंधान), डॉ. नीता (उप सचिव), श्री कैलाश चंद मीणा (संयुक्त निदेशक कृषि, जयपुर) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :