पंजाब 9 फरवरी 2026(जगदीश कुमार) पंजाब मोहाली के फेज-1 बूथ मार्केट के सामने पिछले कई हफ्तों से सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल रहा है, जिससे दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाके के लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।दुकानदारों का कहना है कि गंदे पानी की वजह से बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ है, जिससे ग्राहक दुकानों पर आने से कतराने लगे हैं। इससे उनके कारोबार पर भी सीधा असर पड़ रहा है। वहीं राहगीरों का कहना है कि सड़क पर फैला सीवरेज का पानी फिसलन भरा हो गया है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चे जब स्कूल से साइकिल पर घर लौटते हैं तो कई बार अचानक संतुलन बिगड़ने से गटर के गंदे पानी में गिर जाते हैं। इससे बच्चों को चोट लगने का खतरा तो रहता ही है, साथ ही संक्रमण और बीमारियों का डर भी बना रहता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।स्थानीय निवासी संजय कुमार, जगदीश कुमार, बलविंदर सिंह और दीपक कुमार ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि फेज-1 जैसे प्रमुख इलाके में इस तरह की अनदेखी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि सीवरेज लाइन की तुरंत सफाई कराई जाए और स्थायी समाधान निकाला जाए।अब देखना यह है कि इस गंभीर समस्या पर मोहाली प्रशासन आगे क्या कार्रवाई करता है और लोगों को कब राहत मिलती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली के नशा छुड़ाऊ केंद्र में हंगामा, मरीजों के भागने के प्रयास के बाद स्टाफ धरने पर बैठा

पंजाब 10 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली में ।…
Share to :

लगातार एनडीपीएस मामलों में संलिप्त युवक पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, क्षेत्र से किया गया निष्कासन

मोहाली 16 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली लगातार आपराधिक गतिविधियों तथा नशीले पदार्थों…
Share to :

अनुशासनहीन कर्मचारियों पर सख्त रुख ड्यूटी से लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़ 2 जनवरी (जगदीश कुमार)पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने…
Share to :

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने खरड़ में सीवरेज, एसटीपी और बरसाती पानी निकासी कार्यों की समीक्षा की

पंजाब 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर की…
Share to :