पंजाब 3 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत अब कैंसर मरीजों को भी ₹10 लाख तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इस फैसले से प्रदेश भर के हजारों कैंसर रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी।विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, न्यू चंडीगढ़ का दौरा किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में संगरूर और न्यू चंडीगढ़ में स्थापित अत्याधुनिक कैंसर संस्थान राज्य के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। इन संस्थानों में विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ उन्नत इलाज अब मरीजों को अपने ही राज्य में उपलब्ध हो रहा है।डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि दोनों कैंसर संस्थानों में कुल 450 बिस्तरों की क्षमता है, जिनमें संगरूर में 150 और न्यू चंडीगढ़ में 300 बेड शामिल हैं। इससे मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाने की मजबूरी खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि कैंसर का पता चलने पर घबराने के बजाय मजबूत इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच के साथ इस बीमारी से लड़ा जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान रक्त कैंसर से जूझ रहे बच्चों ‘लिटिल वॉरियर्स’ के साथ स्वास्थ्य मंत्री ने केक काटकर विश्व कैंसर दिवस मनाया और उनकी हौसला बढ़ाने वाली रैंप वॉक का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि जीवन जीने की प्रबल इच्छा और आत्मविश्वास से गंभीर से गंभीर बीमारियों को भी मात दी जा सकती है।स्वास्थ्य मंत्री ने जनस्वास्थ्य को लेकर लोगों को संदेश देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा जागरूकता ही कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से तंबाकू, धूम्रपान और शराब से दूरी बनाने, साथ ही पैक्ड फूड, रिफाइंड तेल और तले-भुने भोजन से बचने की अपील की। उन्होंने बताया कि ‘सीएम दी योगशाला’ के तहत प्रतिदिन करीब 1.75 लाख लोग योग कर रहे हैं और आम जनता को भी इसका लाभ उठाना चाहिए।डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पहले मालवा क्षेत्र के कैंसर मरीजों को इलाज के लिए राजस्थान भेजने हेतु ‘कैंसर ट्रेन’ चलाई जाती थी, लेकिन आज पंजाब में ही इतनी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं कि अब पड़ोसी राज्यों से भी मरीज यहां इलाज कराने आ रहे हैं।उन्होंने बताया कि ये कैंसर संस्थान हब-एंड-स्पोक मॉडल के तहत पंजाब के सभी जिला अस्पतालों से टेलीमेडिसिन के माध्यम से जोड़े जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा राज्य के सभी 23 जिलों में स्थापित किए जा रहे डे-केयर कैंसर केंद्रों को तकनीकी सहयोग भी दिया जाएगा।इस अवसर पर होमी भाभा कैंसर अस्पताल के निदेशक डॉ. आशीष गुलिया ने संस्थानों को निरंतर सहयोग देने के लिए पंजाब सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकारी समर्थन के चलते मरीजों को बेहतर और सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग का भी धन्यवाद किया।डॉ. गुलिया ने बताया कि संस्थानों में सभी प्रकार के कैंसर के लिए ओपीडी और आईपीडी सुविधाएं मौजूद हैं और नाममात्र शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण इलाज दिया जा रहा है। विश्व कैंसर दिवस के मौके पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कर्मचारियों को सम्मानित किया गया,वहीं रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान एक निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

एलपीजी सिलेंडरों की अवैध डायवर्जन रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त, निगरानी बढ़ाई

पंजाब 16 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में घरेलू और…
Share to :

विधायक कुलवंत सिंह ने विधानसभा में उठाया अस्पतालों की पार्किंग का मुद्दा

पंजाब 8 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली से विधायक कुलवंत…
Share to :

25 मार्च को मोहाली में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका

पंजाब 24 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के जिला रोजगार एवं कारोबार…
Share to :

अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम, ब्यास थाना क्षेत्र की रइया चौकी के पीछे आईईडी बरामद

पंजाब 21 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) अमृतसर के ब्यास थाना क्षेत्र के…
Share to :