राजस्थान 11 जनवरी (दैनिक खबरनामा)श्रीगंगानगर साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर “बढ़िया फॉलोअर्स दिलाने” का झांसा दिया और व्हाट्सएप के माध्यम से पेमेंट व यूपीआई कोड भेजकर रकम ऐंठी।कड़ी साइबर जांच के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को धर दबोचा और कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीर सिंह और विक्रम गुर्जर, निवासी सवाई माधोपुर के रूप में हुई है।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली साइबर टीम में सतवीर पुनी, महेन्द्र राम, जितेन्द्र कुमार और विक्रम सिंह शामिल रहे। पूरी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में की गई।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के फॉलोअर्स, प्रमोशन या निवेश के नाम पर मांगी जा रही रकम से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर पुलिस को दें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पश्चिम बंगाल चुनाव भाजपा ने बाहरी नेताओं को दिए सख्त निर्देश, काले जादू से बचने और बांग्ला परिधान अपनाने की सलाह

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी…
Share to :

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की सऊदी क्राउन प्रिंस से बातचीत, ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की कड़ी निंदा

दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच…
Share to :

बिश्केक में SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे राजनाथ सिंह, आतंकवाद पर भारत का कड़ा रुख करेंगे स्पष्ट

दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh मंगलवार को…
Share to :

उत्तराखंड में आज रात से बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार, तीन दिन का यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड 31 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) उत्तराखंड में मौसम एक बार…
Share to :