पंजाब 18 जनवरी( दैनिक खबरनामा) पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को रविवार सुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने
के कारण मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, उन्हें सुबह के समय सीने में तेज़ दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद परिजनों और पार्टी नेताओं ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी पूरी जांच की और एहतियात के तौर पर एंजियोग्राफी भी कराई गई। राहत की बात यह रही कि सभी मेडिकल रिपोर्ट सामान्य पाई गईं, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सक उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।
सुनील जाखड़ को आज सुबह 10 बजे भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करनी थी, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते यह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में भाजपा नेता सुभाष शर्मा के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने सुबह 10:30 बजे राज्यपाल से मुलाकात की।गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को चंडीगढ़ में एक प्रदर्शन के दौरान सुनील जाखड़ को चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ समय के लिए हिरासत में भी लिया था।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

संजीव अरोड़ा का बड़ा दावा ‘राजेंद्र गुप्ता लौटेंगे’ 1 मई के बाद सुधरेगी पंजाब में बिजली आपूर्ति

दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 पंजाब के बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने…
Share to :

गणतंत्र दिवस पर किसानों का शक्ति प्रदर्शन पंजाब-हरियाणा में एसकेएम के बैनर तले ट्रैक्टर परेड, लंबित मांगों को लेकर ‘पीपुल्स मार्च’

पंजाब 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में गणतंत्र दिवस के अवसर…
Share to :

मोहाली में मोहब्बत की मिसाल मुस्लिम परिवार ने मंदिर निर्माण के लिए दान की 325 गज जमीन

पंजाब 18 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) मोहाली के झामपुर इलाके से भाईचारे…
Share to :

पटियाला में झींडा-दादूवाल विवाद गरमाया धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में झींडा पर केस, दोनों पक्षों की क्रॉस एफआईआर दर्ज

पंजाब 21 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पटियाला में हरियाणा सिख गुरुद्वारा…
Share to :