दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 नूरपुर (कांगड़ा), रविवार: हिमाचल प्रदेश के नूरपुर क्षेत्र के न्याजपुर के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक निजी बस पलटने से करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा रविवार सुबह लगभग 11 बजे उस समय हुआ, जब बस चंबा से ऊना की ओर जा रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नूरपुर पहुंचते ही न्याजपुर के समीप बस चालक को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान चालक बेसुध होकर खिड़की से बाहर जा गिरा।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकालकर तुरंत सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया।हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक रणवीर सिंह निक्का भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज नूरपुर अस्पताल में जारी है।
प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों की पुष्टि की जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल बोर्ड का बड़ा कदम 10वीं-12वीं सर्टिफिकेट पर अब QR कोड, सेकंडों में होगा वेरिफिकेशन

दैनिक खबरनामा 28 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं…
Share to :

धर्मशाला में जुलाई से लॉ की पढ़ाई शुरू, बीसीआई से मिली मंजूरी अन्य प्रवेश प्रक्रियाएं भी तेज

दैनिक खबरनामा 19 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) से विद्यार्थियों…
Share to :

हिमाचल को बड़ा झटका सीएम सुक्खू बोले- आरडीजी खत्म होना सरकार नहीं, जनता के अधिकारों पर हमला

हिमाचल प्रदेश 8 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश की…
Share to :

चंबा में वन विभाग की टीम पर पथराव अवैध लकड़ी जब्ती के दौरान हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर…
Share to :