दैनिक खबरनामा 3 मई 2026 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली से राज्य के युवाओं को बड़ा संदेश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि नौजवान नौकरी ढूंढने वाले नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले बनें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ऐसा माहौल तैयार कर रही है, जहां युवा आसानी से अपना व्यवसाय शुरू कर सकें और सरकार उन्हें हर संभव सहयोग देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार के लिए विदेश जाने की जरूरत अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है, क्योंकि राज्य सरकार पंजाब में ही नए अवसर पैदा कर रही है। उन्होंने पिछली अकाली और कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हमेशा खाली खजाने का बहाना बनाती रहीं, जबकि उनकी सरकार ने कभी ऐसा नहीं कहा और काम करके दिखाया है।मान ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले चार वर्षों में अपने सभी वादे पूरे किए हैं, बल्कि उनसे भी ज्यादा काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सिस्टम में कोई कमी नहीं थी, बल्कि राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी।
विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके खिलाफ कोई ठोस मुद्दा न होने के कारण विरोधी झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है, जिससे विपक्षी दल परेशान हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे 5 मई को भारत के राष्ट्रपति से मिलकर दल-बदल के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग करेंगे, क्योंकि यह जनता के जनादेश का अपमान है।सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने बताया कि किसानों को झोने के सीजन में 8 घंटे से अधिक बिजली दी जा रही है, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है और करीब 65,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। साथ ही 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा भी दी जा रही है।मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी सरकार का उद्देश्य राज्य का सर्वांगीण विकास और लोगों की खुशहाली सुनिश्चित करना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जीरकपुर में BJP का 47वां स्थापना दिवस सदस्यता समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने थामा पार्टी का दामन

दैनिक ख़बरनामा 10 अप्रैल 2026 जीरकपुर भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना…
Share to :

लुधियाना दुष्कर्म-हत्या केस हाईकोर्ट ने फांसी की सजा रद्द की, दोषी को 50 साल की बिना रियायत कैद

पंजाब 21 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा ) पंजाब के लुधियाना के बहुचर्चित…
Share to :

पंजाब में रेगुलर DGP की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 14 IPS अफसरों के नाम UPSC को भेजे

दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 पंजाब में करीब चार साल बाद डायरेक्टर…
Share to :

फतेहगढ़ साहिब में AAP सरपंच पर जानलेवा हमला तलवार लेकर क्लिनिक में घुसे हमलावर, नशे के खिलाफ आवाज उठाने की रंजिश का शक

पंजाब 21 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के फतेहगढ़ साहिब…
Share to :