दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 सोशल मीडिया पर हादसे में मौत की अफवाह फैलने के बाद गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा शनिवार को मीडिया के सामने आए। वह डेरा बाबा नानक के बाजार में अपने एक परिचित से मिलने पहुंचे थे, जहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।अफवाहों को लेकर पूछे गए सवाल पर रंधावा ने कहा कि उन्होंने इस मामले में डीजीपी और साइबर क्राइम विभाग को शिकायत दे दी है, लेकिन मौजूदा सरकार से उन्हें निष्पक्ष जांच की ज्यादा उम्मीद नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं।रंधावा ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में दिन-दिहाड़े लूटपाट और फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने सख्त कदम नहीं उठाए तो पंजाब के हालात फिर से आतंकवाद के दौर जैसे हो सकते हैं।
विधानसभा में मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के व्यवहार पर भी रंधावा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि स्पेशल सत्र के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा असंसदीय और शर्मनाक थी। रंधावा के मुताबिक, जब Pratap Singh Bajwa ने मुख्यमंत्री को टेस्ट कराने की चुनौती दी, तो उसे स्वीकार करने के बजाय उन्होंने सदन छोड़ दिया।रंधावा ने कहा कि यह पंजाब के इतिहास में पहली बार है जब किसी मुख्यमंत्री पर इस तरह के आरोप लगे हों और उन्होंने सदन से बाहर जाना चुना हो।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में ‘रोज़गार क्रांति’ सीएम भगवंत मान ने 818 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, चार साल में 65,264 सरकारी नौकरियां

पंजाब 12 मार्च 2026(जगदीश कुमार) पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने…
Share to :

मोहाली कार्निवाल पंजाब सखी शक्ति मेले में प्रभ गिल की गायकी ने बांधा समां

पंजाब 6 फरवरी 2026(जगदीश कुमार) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 5 फरवरी…
Share to :

अमृतसर में आध्यात्मिक संगम भारत-UK के एयर चीफ मार्शल ने टेका माथा

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में आज…
Share to :

लुधियाना में बड़ी कार्रवाई 265 ग्राम हेरोइन व i20 कार समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 जगराओं नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…
Share to :