दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 शिमला जिले के रामपुर स्थित खनेरी के सरकारी नर्सिंग संस्थान में 17 प्रशिक्षु नर्सों के टीबी पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया है। मामला सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और संस्थान के प्रिंसिपल को पद से हटा दिया गया है।एसडीएम रामपुर द्वारा की गई जांच में संस्थान में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। आरोप है कि प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की और छात्राओं के बीमार होने की जानकारी समय पर उनके परिजनों को नहीं दी गई। परिजनों का कहना है कि उन्हें इस गंभीर स्थिति का पता मीडिया के जरिए चला, जिसके बाद वे तुरंत रामपुर पहुंचे।परिजनों ने संस्थान पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि छात्राओं को पर्याप्त और पौष्टिक भोजन नहीं दिया जा रहा था, साथ ही उन पर मानसिक दबाव भी अधिक था, जिससे उनकी सेहत पर असर पड़ा।इस मामले को लेकर भाजपा नेता कौल नेगी ने भी संस्थान प्रबंधन को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि संस्थान में 2007 से अब तक मैस का टेंडर तक नहीं हुआ और छात्राओं से हर महीने 3600 रुपये लेने के बावजूद उन्हें उचित सुविधाएं नहीं दी जा रही थीं।
वहीं अस्पताल प्रभारी डॉ. रोशन कौंडल ने पुष्टि की है कि 17 प्रशिक्षु नर्सें टीबी से संक्रमित पाई गई हैं और उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

दिसंबर तक भानुपल्ली-धरोट रेल सेवा का लक्ष्य, बिलासपुर तक 2027 की समयसीमा

दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश की बहुप्रतीक्षित भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन…
Share to :

खाली जमीन पर पौधे लगाइए, वन विभाग देगा प्रोत्साहन राशि हिम एवरग्रीन प्रोजेक्ट योजना शुरू

हिमाचल प्रदेश 15 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश में बढ़ते वायु प्रदूषण…
Share to :

हिमाचल में मणिमहेश यात्रा पर रोक भारी बर्फबारी से जमी पवित्र डल झील, प्रशासन ने श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी

दैनिक खबर नंबर 19 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में…
Share to :

मंडी के DAV स्कूल के पूर्व छात्र को डॉयचे बैंक में 70 लाख रुपये का पैकेज

हिमाचल 4 जनवरी ( दैनिक खबरनामा )मंडीके DAV सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जवाहर…
Share to :