चंडीगढ़ 31 दिसंबर (जगदीश कुमार) हरियाणा सरकार ने राज्य को नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा भेजे गए पैनल के आधार पर राज्यपाल ने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय सिंघल को हरियाणा का पुलिस महानिदेशक (हेड ऑफ पुलिस फोर्स) नियुक्त किया है।
UPSC ने हरियाणा सरकार द्वारा भेजे गए पैनल में शामिल तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को एम्पैनल किया था, जिनमें शामिल थे शत्रुजीत सिंह कपूर (1990 बैच)अजय सिंघल (1992 बैच)
आलोक मित्तल (1993 बैच)इनमें से अजय सिंघल को डीजीपी पद के लिए चयनित किया गया। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से न्यूनतम दो वर्ष का होगा। यह नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के ‘प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ’ मामले में दिए गए निर्देशों के अनुरूप की गई है।इस संबंध में आदेश हरियाणा सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है। आदेश पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) डॉ. सुमिता मिश्रा, आईएएस के हस्ताक्षर हैं। आदेश की प्रतिलिपि राज्यपाल सचिवालय, गृह मंत्रालय भारत सरकार, UPSC सहित संबंधित सभी विभागों को भेज दी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

झज्जर में फाइनेंसर साहिल की हत्या ₹5 हजार रोज किराए की स्कॉर्पियो से पहुंचे हमलावर, पिता बोले गांव के युवकों ने रंजिश में की वारदात

दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 झज्जर के डीघल गांव में फाइनेंसर साहिल…
Share to :

पंचकूला सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा DNB स्टूडेंट से महिला के चेहरे पर गिरा एसिड, PMO ने बैठाई जांच

दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 Panchkula के सरकारी अस्पताल में स्किन ट्रीटमेंट…
Share to :

पंचकूला में दिल दहला देने वाली वारदात क्रेच से पिता बनकर मासूम को ले गया युवक, हत्या कर नाले में फेंका शव

हरियाणा 25 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-12ए…
Share to :

गोहाना को जिला बनाने पर फिलहाल रोक जनगणना के चलते सरकार का फैसला, सीएम की रैली से पहले स्पष्टता

दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 सोनीपत के गोहाना में 29 मार्च को…
Share to :