दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 सोनीपत के गोहाना में 29 मार्च को आयोजित होने वाली विकास रैली से पहले जिले के दर्जे को लेकर चल रही चर्चाओं पर सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। इस रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे, जबकि आयोजन सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा द्वारा किया जा रहा है।रैली से पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री गोहाना को नया जिला बनाने की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2026 तक देश में जनगणना प्रक्रिया जारी है, और इस दौरान किसी भी नए जिले की घोषणा नहीं की जाएगी।कृष्ण लाल पंवार ने यह भी बताया कि इससे पहले बनी 5 सदस्यीय कमेटी ने हांसी को जिला बनाने की सिफारिश की थी, जिसमें महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, श्याम सिंह राणा और गृह सचिव शामिल थे। ऐसे में फिलहाल किसी अन्य क्षेत्र को जिला बनाने की संभावना नहीं है।इस बयान के बाद गोहाना को जिला बनाए जाने की उम्मीदों पर फिलहाल विराम लग गया है, हालांकि विकास रैली को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह बना हुआ है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंचकूला नगर निगम का 158 करोड़ का एफडी घोटाला कोटक बैंक के खिलाफ FIR, कर्मचारी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 पंचकूला नगर निगम के 158 करोड़ रुपये…
Share to :

हरियाणा के आईएएस अफसरों के पास करोड़ों की संपत्ति, गुरुग्राम-मोहाली में सबसे ज्यादा निवेश

हरियाणा 15 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारियों…
Share to :

हरियाणा में डामर संकट: 60% सप्लाई घटी, कीमतें 75% तक बढ़ीं 2000 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट ठप

दैनिक ख़बरनामा 10 अप्रैल 2026 ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर…
Share to :

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास भीषण आग, लपटों से आसमान हुआ लाल

दैनिक खबरनामा 19 अप्रैल 2026 गुरुग्राम शहर के द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास…
Share to :