दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 01 नवंबर 2026. पंजाब को गैंगस्टर और नशामुक्त बनाने के लिए राज्य पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 284वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित 475 ठिकानों पर छापेमारी कर पांच हथियारों सहित 152 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। वहीं, 158 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई और तीन भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव की ओर से 20 जनवरी 2026 को शुरू किए गए ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाना है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें लगातार विशेष अभियान चला रही हैं। ताजा कार्रवाई के साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 81,837 हो गई है।

पंजाब पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय जानकारी देने के लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 का इस्तेमाल करें। इस नंबर पर अपराध और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी सूचनाएं भी साझा की जा सकती हैं।

उधर, नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान के 609वें दिन पुलिस ने 139 तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 10 किलोग्राम हेरोइन, एक किलोग्राम अफीम, 680 नशीली गोलियां और 13,400 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही अभियान के पिछले 609 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 89,774 हो गई है।

नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ पंजाब पुलिस नशामुक्ति और पुनर्वास पर भी जोर दे रही है। इसी कड़ी में शनिवार को 39 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और नशामुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :