दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 मोहाली जिले के खरड़ में अयोध्या की तर्ज पर बना भव्य राम मंदिर अब श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। अज्ज सरोवर के बीच निर्मित यह मंदिर राज्य का सबसे बड़ा और आकर्षक राम मंदिर माना जा रहा है। 26 मार्च से आम जनता यहां भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकेगी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।इस मंदिर का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की उपस्थिति में किया जाएगा। मंदिर में स्थापित सभी प्रतिमाएं जयपुर में तैयार की गई हैं। श्रद्धालु यहां राम परिवार के साथ महाराजा अज्ज और महाराज दशरथ की भव्य मूर्तियों के दर्शन कर पाएंगे। खास बात यह है कि भगवान श्रीराम यहां बाल स्वरूप में विराजमान हैं, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।मंदिर कमेटी के प्रमुख शशि पाल जैन के अनुसार, उद्घाटन के अवसर पर शाम को 51 हजार दीपकों से भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर ट्राईसिटी—चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला—से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।मंदिर की विशेषताओं की बात करें तो यह लगभग 10 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है और इसका मुख्य गुंबद 150 फुट ऊंचा है। इसके अलावा, सरोवर के बीच 118 फुट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बने इस मंदिर के आसपास 152 कनाल में फैला महाराजा अज्ज सरोवर इसकी भव्यता को और बढ़ाता है।
यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी नई पहचान देगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :