मध्य प्रदेश 1 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या के मामले में थाना सेक्टर-01 पीथमपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के इस प्रकरण में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार, मृतक का मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 25-26 जनवरी को सूचनाकर्ता ध्रुव पिता राजेश पांडे (19 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पीथमपुर ने थाना सेक्टर-01 पीथमपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि हाउसिंग कॉलोनी के पीछे श्मशान घाट की बाउंड्रीवाल के पास एक अज्ञात व्यक्ति उल्टी हालत में मृत पड़ा है। इस सूचना पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 08/26 दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान मृतक की पहचान ध्रुव पिता जितेंद्र चौहान (19 वर्ष), निवासी छत्रछाया कॉलोनी पीथमपुर के रूप में हुई, जिसकी गुमशुदगी थाना सेक्टर-01 पीथमपुर में पहले से दर्ज थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की गले और जबड़े में गंभीर चोट के कारण मौत होना पाया गया। इसके बाद थाना सेक्टर-01 पीथमपुर में अपराध क्रमांक 39/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल वेलापुरकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री रवि सोनेर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी अहिर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।विवेचना के दौरान घटनास्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्य एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही अंकलेश उर्फ टोनी पटेल (19 वर्ष) निवासी कॉसमॉस कॉलोनी भाटखेड़ी, थाना किशनगंज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथियों हितेश सोलंकी (21 वर्ष) निवासी बागोदा, थाना बेटमा, रोहित उर्फ रुद्राक्ष सोलंकी निवासी हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर-01 पीथमपुर तथा एक नाबालिग के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शराब की बोतल तोड़कर उसके नुकीले हिस्से और चाकू से मृतक के गले पर हमला किया तथा मुंह पर लात-घूंसे मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को उठाकर नाली में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार, मृतक का मोबाइल फोन और टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बरामद की।पुलिस जांच में सामने आया कि जनवरी माह में मृतक ध्रुव और आरोपी अंकलेश उर्फ टोनी के बीच कंपनी में विवाद हुआ था, जिसमें गाली-गलौज हुई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी अहिर, उनि चांदनी सिंगार, सउनि केके परिहार, प्रधान आरक्षक विजय सिंह, अनिल, विक्की कुशवाह, साइबर सेल से उनि प्रशांत गुंजाल, आरक्षक सर्वेश सोलंकी, सूरज तिवारी, प्रशांत चौहान एवं शुभम शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :