दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 31 अक्टूबर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। पहला कार्यक्रम सेक्टर-26 पुलिस लाइन में है और दूसरा तिरंगा पार्क में। गृह मंत्री के चंडीगढ़ दौरे से पहले पार्किंग, बिल्डिंग बायलॉज और कन्वर्जन चार्ज के मुद्दे उठे हैं। इन मुद्दों पर प्रशासक की तरफ से आश्वासन दिया गया है।

व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पंजाब राजभवन में प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। व्यापारियों ने शहर के बाजारों और कारोबार से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाते हुए उनके समाधान की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने बाजारों में पार्किंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने, ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार और बाजारों के सौंदर्याकरण पर जोर दिया। व्यापार मंडल के प्रधान संजीव चड्ढा ने कहा कि बेहतर सुविधाएं मिलने से बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि शहर में कमर्शियल जगह सीमित है। ऐसे में उपलब्ध जगह का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए कमर्शियल बिल्डिंग बायलॉज में व्यावहारिक बदलाव किए जाने चाहिए। इसके साथ ही कन्वर्जन चार्ज और पेनल्टी दरों का भी तर्कसंगत पुनर्निर्धारण जरूरी है।

नियमों को सरल और व्यापार के अनुकूल बनाने से निवेश को बढ़ावा मिलेगा और शहर की आर्थिक गतिविधियां मजबूत होंगी। प्रतिनिधिमंडल ने लंबे समय से लंबित टैक्स से जुड़े मामलों के समाधान के लिए गृह मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द कार्रवाई करने का भी आग्रह किया। प्रशासक ने व्यापारियों की मांगों को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

AAP अकेले लड़ेगी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, कांग्रेस से गठबंधन से किया इनकार

चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ नगर…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :