जयपुर 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा) रोहित क्रिकेट क्लब कठपुतली नगर, जयपुर की ओर से नववर्ष के अवसर पर लालकोठी स्थित प्रताप नर्सरी क्रिकेट मैदान में 20–20 ओवर का फ्रेंडली क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। इस मुकाबले में भारत की कप्तानी में उतरी जूनियर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, जबकि राधे नरवाल की अगुवाई वाली सीनियर टीम उपविजेता रही।
मैच में नरेश खटीक ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 67 रन नाबाद बनाए और 2 विकेट भी झटके। उनके उत्कृष्ट खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।विजेता टीम को नेशनल स्पोर्ट्स संघ के राजस्थान प्रभारी डॉ. ओपी टांक ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया, वहीं उपविजेता टीम को पार्षद प्रत्याशी हेमराज खींची ने ट्रॉफी भेंट की। इस अवसर पर डॉ. ओपी टांक सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है, जो अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करता है।अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और खिलाड़ियों व दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :

अप्रैल से लागू होगा नया आयकर कानून 2025, टैक्स फॉर्म होंगे ज्यादा सरल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली केंद्रीय वित्त…
Share to :