चंडीगढ़ 18जनवरी(जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा के एक शिष्टमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। यह शिष्टमंडल पार्टी उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की तबीयत खराब होने के कारण वे इस मुलाकात में शामिल नहीं हो सके।मुलाकात के बाद सुभाष शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मीडिया पर कथित दबाव और हमलों के खिलाफ राज्यपाल को अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी एजेंसियों के माध्यम से मीडिया पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है। केजरीवाल के ‘शीश महल’ से जुड़ी रिपोर्टिंग के दौरान अखबारों की गाड़ियों को रोके जाने का भी मुद्दा ज्ञापन में उठाया गया।इस बीच भाजपा नेता केवल ढिल्लो ने प्रदेश में नशे की गंभीर स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशे के कारण हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और आए दिन मौतें हो रही हैं। उन्होंने बताया कि कल भी नशे से एक व्यक्ति की मौत हुई है।वहीं आतिशी वीडियो मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सुभाष शर्मा ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही के मिनट्स देखें तो उसी समय हंगामा हुआ था। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने विधानसभा में विरोध दर्ज कराया था और कार्यवाही के मिनट्स रिकॉर्ड हुए हैं, ऐसे में उन्हें गलत नहीं कहा जा सकता। शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार “खुद चोर, खुद वकील और खुद जज” बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि कंग को पत्र लिखना है तो वह केजरीवाल को लिखें और आतिशी की सदस्यता समाप्त करने की मांग करें।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026