चंडीगढ़ 10 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) ने अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG) और प्रोफेशनल कोर्स के उन छात्रों को बड़ी राहत दी है, जो डिग्री पास करने के सभी निर्धारित मौके खत्म कर चुके हैं। यूनिवर्सिटी ने ऐसे छात्रों के लिए ‘गोल्डन चांस’ योजना घोषित की है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. जगत भूषण ने बताया कि यह सुविधा सेमेस्टर सिस्टम वाले कोर्सों पर लागू होगी। अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए यह योजना एडमिशन वर्ष 2014 से आगे के छात्रों पर लागू होगी, जबकि पोस्टग्रेजुएट और प्रोफेशनल कोर्स के लिए यह 2011 से आगे के छात्रों के लिए मान्य होगी।यह परीक्षा अप्रैल/मई 2026 में होने वाली एंड सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ आयोजित की जाएगी। फिलहाल छात्र केवल ईवन सेमेस्टर (2nd, 4th, 6th, 8th, 10th) के पेपरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।प्रो. भूषण ने कहा कि जिन छात्रों के री-अपीयर के सभी मौके समाप्त हो चुके हैं, वे इस विशेष प्रावधान के तहत री-अपीयर, कंपार्टमेंट, फुल सब्जेक्ट, इम्प्रूवमेंट, अतिरिक्त, कमी या मिस हुए प्रैक्टिकल पेपरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन के लिए UG छात्रों के लिए पोर्टल ugexam.puexam.in और PG/प्रोफेशनल छात्रों के लिए pgexam.puexam.in निर्धारित किया गया है। आवेदन पोर्टल 12 फरवरी से 11 मार्च तक खुला रहेगा।फीस UG छात्रों के लिए 7,500 रुपये प्रति सेमेस्टर और PG/प्रोफेशनल छात्रों के लिए 15,000 रुपये प्रति सेमेस्टर रखी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ सेक्टर-26 सब्ज़ी मंडी में दिनदहाड़े 4 लाख की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस

चंडीगढ़ 7 फ़रवरी 2026(दैनिक खबरनामा )चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सब्ज़ी मंडी में…
Share to :

कड़ाके की ठंड के चलते चंडीगढ़ में कक्षा 8 तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

चंडीगढ़ 6 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में जनवरी की शुरुआत से ही कड़ाके…
Share to :

खराब मौसम का असर श्रीनगर में मौसम बिगड़ने से चंडीगढ़–श्रीनगर उड़ानें रद्द

चंडीगढ़ 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। श्रीनगर में खराब मौसम के…
Share to :

पी जी आई के डॉ. पंकज मल्होत्रा बोले अब कैंसर लाइलाज नहीं, चौथी स्टेज में भी बचाई जा सकती है जान

चंडीगढ़ 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। वर्ल्ड कैंसर डे के…
Share to :