उत्तर प्रदेश 1 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश
जनपद कासगंज में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को लहरा गंगा घाट एवं सोरों स्थित हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की और दान पुण्य व दीपदान किया।श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। गंगा घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गई, वहीं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। माघ पूर्णिमा के अवसर पर सोरों थाने के प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने पुलिस टीम के साथ लहरा गंगा घाट का निरीक्षण किया और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के ड्यूटी पॉइंट भी चेक किए।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गंगा घाटों पर अस्थायी रूप से चेंजिंग रूम बनाए गए थे, जिससे स्नानार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं ने संतोष जताया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

RBI MPC Meeting 2026 रेपो रेट में बदलाव नहीं, तटस्थ रुख बरकरार

नई दिल्ली 6 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व…
Share to :

दौलतपुरा टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, नियमों को ताक पर रखकर वसूला जा रहा टोल

राजस्थान 30 दिसंबर 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान बूँदी जिले के दौलतपुरा टोल…
Share to :

T20 वर्ल्ड कप 2026 बेथेल-ब्रूक की फिफ्टी, इंग्लैंड ने नेपाल को दिया 185 रनों का लक्ष्य

8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच लगातार…
Share to :

राजस्थान के बूँदी में वार्ड नंबर 43 को मिली विकास की सौगात, बीबनवा रोड पर सड़क उद्घाटन के साथ जनविश्वास का उत्सव

राजस्थान 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान। राजस्थान के बूँदी जिले के…
Share to :