सुकमा 7 जनवरी (दैनिक खबरनामा)छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। केरलापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत नवीन कैंप गोगुंडा के आसपास जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद किया गया है।सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार नक्सलियों ने यह डंप सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से दुर्गम जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखा था। खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी ली, जिसके बाद यह नक्सली डंप सामने आया।
अधिकारियों का कहना है कि जिले में लगातार चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के कारण नक्सल संगठन को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हथियार और विस्फोटक सामग्री की बरामदगी से नक्सलियों की किसी बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बहाल किया जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाया, अशोक मित्तल को मिली जिम्मेदारी

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (AAP) ने…
Share to :

अपने गिरेबां में झांके पाकिस्तान आतंकी संगठन पर टिप्पणी को लेकर भारत का करारा जवाब

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 भारत ने एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से…
Share to :

Narendra Modi का ‘Mann Ki Baat’ युद्ध के कारण पेट्रोल-डीजल संकट, देशवासियों से एकजुट रहने की अपील

दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज सुबह 11…
Share to :

पश्चिम बंगाल चुनाव भाजपा ने बाहरी नेताओं को दिए सख्त निर्देश, काले जादू से बचने और बांग्ला परिधान अपनाने की सलाह

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी…
Share to :