दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़/रोहतक, 9 जुलाई : हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रोहतक टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील लाखन माजरा के हल्का पटवारी सुरेश कुमार को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण के लिए आवश्यक भूमि रिकॉर्ड (फर्द जमीन) में एंट्री करने के बदले शिकायतकर्ता से ₹1.20 लाख की रिश्वत मांग रहा था।

ब्यूरो के अनुसार, इस संबंध में थाना एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक में एफआईआर संख्या 21, दिनांक 9 जुलाई 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी गई शिकायत में बताया कि वह किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऋण प्राप्त करने हेतु अपनी जमीन के दस्तावेज लेकर फर्द में आवश्यक इंद्राज कराने के लिए हल्का पटवारी सुरेश कुमार के पास पहुंचा था। आरोप है कि सरकारी प्रक्रिया पूरी करने और रिकॉर्ड में एंट्री कर उसे सत्यापित करने के बदले पटवारी ने ₹1.20 लाख की अवैध रिश्वत की मांग की।

शिकायत की सत्यता की जांच के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी को शिकायतकर्ता से ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के निदेशक डॉ. ए.एस. चावला ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्यूरो भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर लगातार अभियान चला रहा है और प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. चावला ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 अथवा 1064 पर दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :