बिहार 20 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) बिहार में Narendra Modi ने 14 नवंबर 2024 को लखीसराय जिले में 130 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्मित अशोकधाम रेलवे स्टेशन का भव्य उद्घाटन किया था। इस अवसर पर स्टेशन के आधुनिकीकरण और नई यात्री सुविधाओं का भी लोकार्पण किया गया था। उम्मीद जताई गई थी कि स्टेशन का विकास क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को नई पहचान देगा।हालांकि उद्घाटन के पंद्रह महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यहां किसी पैसेंजर या एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित ठहराव सुनिश्चित नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों और यात्रियों में इसे लेकर निराशा देखी जा रही है। विशेष रूप से अशोकधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें नजदीकी अन्य स्टेशनों पर उतरकर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है।स्टेशन के नवीनीकरण के तहत अतिरिक्त प्लेटफॉर्म का निर्माण और विस्तार किया गया था। आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की गईं, लेकिन ट्रेनों के ठहराव के अभाव में इनका लाभ यात्रियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। लोगों का कहना है कि जब तक यहां ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं होगा, तब तक करोड़ों रुपये की लागत से किया गया यह विकास अधूरा ही रहेगा।दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अधीर राज सिंह ने कहा कि किसी भी स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव आकलन के बाद ही दिया जाता है। आवश्यकता और यात्री संख्या के आधार पर निर्णय लिया जाता है। फिलहाल अशोकधाम स्टेशन पर किसी ट्रेन का ठहराव निर्धारित नहीं है।स्थानीय निवासियों की मांग है कि कम से कम पैसेंजर और कुछ प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव जल्द सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को राहत मिल सके और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नागौर में आतंकी साजिश का बड़ा खुलासा घर और खेत से 9,550 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान 25 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) राजस्थान के नागौर जिले…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

कल्याण सिंह की जयंती पर मंत्री संदीप सिंह का बड़ा बयान, बोले बाबू जी ने श्रीराम के लिए सरकार की भी नहीं की चिंता’

कन्नौज 9 जनवरी(दैनिक खबरनामा) कन्नौज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह…
Share to :

देहरादून में फर्जी पहचान का बड़ा नेटवर्क उजागर बांग्लादेशियों को ‘भारतीय’ बनाने वाले सी एस सी जांच के घेरे में

उत्तराखंड 12 जनवरी (अपनी खबरनामा) उत्तराखंड के देहरादून में बांग्लादेशी नागरिकों को…
Share to :