दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ शहर के डंपिंग ग्राउंड में लंबे समय से जमा कचरे को लेकर अब नगर निगम सख्त नजर आ रहा है। सौरभ जोशी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 30 अप्रैल तक हर हाल में कचरा पूरी तरह हटाया जाए।निरीक्षण के दौरान कचरा उठाने की धीमी गति पर मेयर ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि डंपिंग ग्राउंड पर फैला कचरा आसपास रहने वाले लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। बदबू, गंदगी और प्रदूषण के कारण लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे अब और नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।मेयर ने चेतावनी दी कि तय समयसीमा के भीतर काम पूरा न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम की जिम्मेदारी है कि शहर को साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाया जाए।निरीक्षण के दौरान डंपिंग साइट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी खामियां सामने आईं। कुछ कैमरे बंद पाए गए, जबकि कई जरूरी दस्तावेज मौके से गायब मिले। इस पर मेयर ने नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कैमरों को तुरंत दुरुस्त किया जाए और रिकॉर्ड की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।इसके साथ ही मेयर ने अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर कचरा निस्तारण का विस्तृत एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जोर दिया कि यह कार्य वैज्ञानिक और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो।नगर निगम की इस सख्ती से शहरवासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026