दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 29 अक्टूबर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 1 नवंबर को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे से पहले सेक्टर-26 में पुलिस लाइन के आसपास की सड़कों और अन्य इलाकों की तस्वीर बदल दी गई है।

कई सालों से टूटी पड़ी सड़कों की रीकार्पेटिंग कर दी गई है और आसपास के इलाके को भी व्यवस्थित किया गया है। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी सड़कों को अचानक ठीक होता देख लोगों को राहत तो मिली है, लेकिन इसी सेक्टर में कुछ अन्य सड़कों की हालत अब भी सवाल खड़े कर रही है।

सेक्टर-26 में पुलिस लाइन के आसपास जहां सड़कों को ठीक करने और इलाके को चमकाने पर ध्यान दिया गया है, वहीं क्लबों के पीछे से गुजरने वाली सड़क और मध्य मार्ग से मंडी के राउंडअबाउट से अंदर आने वाली सड़क अब भी बदहाल है।

इस सड़क पर लंबे वक्त से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि जब एक ही सेक्टर में कुछ सड़कों की मरम्मत हो सकती है तो बाकी सड़कों की अनदेखी क्यों की जा रही है।

क्या दौरे के हिसाब से बदलती है सड़कों की तस्वीर?

लोगों का कहना है कि वीवीआईपी दौरे से पहले संबंधित रास्तों पर तेजी से काम होता दिखाई देता है। पुलिस लाइन के आसपास की सड़कों की बदली तस्वीर को देखकर यह सवाल उठ रहा है कि क्या शहर की सड़कों को ठीक करने के लिए किसी बड़े अधिकारी या वीवीआईपी का दौरा जरूरी है। अगर आम दिनों में भी इसी तरह प्राथमिकता के आधार पर सड़कों की मरम्मत की जाए तो लोगों को लंबे समय तक परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

अपने एरिया में गृह मंत्री को बुला रहे लोग

सेक्टर-26 में एक तरफ सड़कों की मरम्मत और सफाई से इलाके की तस्वीर बदली हुई नजर आ रही है, तो दूसरी तरफ क्लबों के पीछे की सड़क अब भी बदहाली की कहानी बयां कर रही है। इस फर्क को लेकर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं।

लोगों की टिप्पणी है कि अगर अमित शाह उनके इलाके में भी आ जाएं तो शायद वहां की सड़कें भी बन जाएं। पार्षद तरुणा मेहता ने कहा कि उनके सेक्टर में सड़क का काम रुका पड़ा है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि नगर निगम और संबंधित विभाग सिर्फ वीवीआईपी दौरे वाले रास्तों तक सीमित न रहें, बल्कि शहर के उन हिस्सों की भी सुध लें जहां सड़कें लंबे समय से टूटी हुई हैं। सड़कों की मरम्मत नियमित व्यवस्था का हिस्सा होनी चाहिए, न कि सिर्फ किसी बड़े दौरे से पहले की जाने वाली कार्रवाई।

अमित शाह करेंगे इन दो प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

1. गवर्नमेंट हाई स्कूल, सारंगपुर

2. CTU बस डिपो, रायपुर कलां

इन सात प्रोजेक्ट्स की रखेंगे आधारशिला

1. CAP धनास में 192 टाइप-III मकान

2. PGI से पंजाब यूनिवर्सिटी तक पैदल सबवे

3. सेक्टर-49 में पुलिस स्टेशन

4. CCET सेक्टर-26 में बॉयज हॉस्टल

5. PGGC सेक्टर-46 में जिम्नेजियम हॉल

6. सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का अपग्रेडेशन

7. विभिन्न एंट्री पॉइंट्स पर 15 सुरक्षा जांच चौकियां

सभी प्रोजेक्ट्स की कुल लागत

उद्घाटन होने वाले प्रोजेक्ट – 80 करोड़ रुपये

आधारशिला रखे जाने वाले प्रोजेक्ट – 178 करोड़ रुपये

कुल लागत – 258 करोड़ रुपये

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

AAP अकेले लड़ेगी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, कांग्रेस से गठबंधन से किया इनकार

चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ नगर…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :