चंडीगढ़ 15 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के मनीमाजरा के मौली कांप्लेक्स में नशा तस्करों के खिलाफ रविवार को पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। क्राइम ब्रांच द्वारा शुरू की गई मुहिम के तहत मौली कांप्लेक्स की बूथ मार्केट में शाम चार बजे कार्यक्रम आयोजित होगा।
यह कार्यक्रम मौलीजागरां के पार्षद रहे और पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और नशा तस्करों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाना है।पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे ने बताया कि मौली कांप्लेक्स के साथ लगते पंचकूला के राजीव कॉलोनी और अन्य क्षेत्रों के कारण यहां नशे का कारोबार बढ़ा है। ऐसे में चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए शुरू किया गया अभियान सराहनीय कदम है।
उन्होंने कहा कि इस मुहिम में वह और स्थानीय लोग चंडीगढ़ पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं। उनका उद्देश्य कॉलोनियों और शहर से नशा तस्करी को खत्म कर युवाओं को नशे से दूर रखना है।
अनिल दुबे ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से अपील की कि यदि इस तरह का अभियान लगातार चलता रहा तो भविष्य में पूरे शहर और कॉलोनियों को नशा मुक्त बनाया जा सकता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में 23 से 28 मार्च तक नो-फ्लाइंग जोन घोषित, ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक

चंडीगढ़ 23 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ प्रशासन ने सुरक्षा कारणों…
Share to :

चंडीगढ़ का कचरा पंजाब के खाली इलाकों में फेंकने का आरोप, सीनियर डिप्टी मेयर ने जांच की मांग की

चंडीगढ़ 11 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़-मोहाली पंजाब के खाली इलाकों में चंडीगढ़ के…
Share to :

घर के आंगन से रेलवे स्टेशन तक चंडीगढ़ के लापता बच्चे यूपी में सुरक्षित मिले चंडीगढ़

25 दिसंबर | जगदीश कुमार घर के बाहर खेलते दो मासूम और…
Share to :

मोहाली में इंसानियत शर्मसार डेराबस्सी के भगवानपुर में तीन दिन तक बेंच पर तड़पता रहा बीमार व्यक्ति, इलाज न मिलने से मौत

पंजाब 26 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली जिला डेराबस्सी…
Share to :