चंडीगढ़ 11 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान के साथ युद्ध जैसी स्थिति का असर अब चंडीगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति शृंखला प्रभावित होने के कारण शहर में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की सप्लाई पर असर पड़ा है। गैस प्लांट से सीमित आपूर्ति आने के कारण होटल, रेस्टोरेंट और अन्य बड़े प्रतिष्ठानों के सामने संकट खड़ा हो गया है।कारोबारियों का कहना है कि उनके पास अधिकतम 72 घंटे का ही स्टॉक बचा है। यदि सप्लाई जल्द सामान्य नहीं हुई तो कई प्रतिष्ठानों को बंद करने की नौबत आ सकती है।नयागांव और चंडीगढ़ की कई गैस एजेंसियों के बाहर सुबह छह बजे से ही लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। एजेंसियां केवल नई खेप आने पर ही सिलिंडरों की डिलीवरी कर पा रही हैं। शहर की कई एजेंसियों के अनुसार कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई प्लांट से नियमित रूप से नहीं पहुंच रही, जिसके कारण होटल और बड़े प्रतिष्ठानों तक गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।आईओसी के एक प्रतिनिधि के अनुसार फिलहाल कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। जितनी सप्लाई मिल रही है, उतनी ही आगे वितरित की जा रही है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं में उपयोग होने वाली गैस की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।गैस संकट को देखते हुए शहर के कई होटलों और रेस्टोरेंट्स ने फिलहाल पार्टी और बड़े आयोजनों की बुकिंग लेना भी बंद कर दिया है। कारोबारियों को आशंका है कि यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो होटल और रेस्टोरेंट उद्योग को बड़ा नुकसान हो सकता है।
सिंधी स्वीट्स के मालिक नीरज बजाज ने बताया कि उनके पास करीब तीन दिन का स्टॉक बचा है और कई होटल व रेस्टोरेंट मालिक लगातार गैस को लेकर संपर्क कर रहे हैं। वहीं होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन चंडीगढ़ के प्रेसीडेंट अरविंदर पाल सिंह के अनुसार कई प्रतिष्ठानों के पास सिर्फ दो दिन का ही स्टॉक बचा है।
इस बीच गैस संकट की आशंका के चलते शहर में इंडक्शन कुकटॉप की मांग भी तेजी से बढ़ गई है। सेक्टर-18 समेत कई मार्केट की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर लोग वैकल्पिक कुकिंग व्यवस्था के रूप में इंडक्शन खरीदते नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने गैस एजेंसियों के मालिकों की बैठक बुलाकर स्थिति पर चर्चा शुरू कर दी

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :