दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने बुधवार को पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार के सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले वे सेना मुख्यालय में उप सेना प्रमुख (Vice Chief of Army Staff) के पद पर कार्यरत थे।
कार्यभार संभालते हुए उन्होंने उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और सभी रैंकों के कल्याण व मनोबल को मजबूत रखने के अपने संकल्प को दोहराया।दिसंबर 1987 में 4वीं बटालियन, पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेस) से अपने सैन्य करियर की शुरुआत करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह के पास लगभग चार दशकों का समृद्ध अनुभव है। उन्होंने उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं के संवेदनशील और उच्च-ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कई अहम सैन्य फॉर्मेशन्स का नेतृत्व किया है। उनके अनुभव में ऑपरेशन पवन, नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर काउंटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशन्स शामिल हैं।वाइस चीफ बनने से पहले उन्होंने सेना मुख्यालय में महानिदेशक परिचालन लॉजिस्टिक्स (DGOL) के रूप में कार्य करते हुए ऑपरेशनल मोबिलिटी, लॉजिस्टिक्स एकीकरण और स्थायित्व क्षमताओं को मजबूत किया। वीसीओएएस के रूप में उन्होंने सेना की संरचना, क्षमता विकास और ऑपरेशनल तैयारी में अहम योगदान दिया।वे भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून और लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। इसके अलावा उन्होंने कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, सिकंदराबाद से डिफेंस मैनेजमेंट कोर्स और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान से एडवांस्ड प्रोफेशनल प्रोग्राम किया है। उनके पास पंजाब विश्वविद्यालय से फिलॉसफी में मास्टर डिग्री भी है।उनकी उत्कृष्ट सेवा और वीरता के लिए उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल और सेना मेडल (दो बार) से सम्मानित किया जा चुका है।उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व परिवर्तन भारतीय सेना की निरंतरता, ऑपरेशनल उत्कृष्टता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पश्चिमी कमान भविष्य में मल्टी-डोमेन ऑपरेशन्स, ड्रोन और काउंटर-ड्रोन तकनीकों, इंटेलिजेंस-ड्रिवन ऑपरेशन्स और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर फोकस बनाए रखेगी, साथ ही नागरिक प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय भी सुनिश्चित किया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :
Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

रीवा | 25 दिसंबर (जगदीश कुमार की रिपोर्ट) अमित शाह के रीवा…
Share to :

अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास…
Share to :

उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में

अलीगढ़ 27 दिसम्बर जगदीश कुमार)उत्तर प्रदेश नहर क्षेत्र में उस समय सनसनी…
Share to :

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की हकीकत आई सामने तय समय पर PGI पहुंचने के बावजूद मरीजों को 5–7 घंटे का इंतजार, भूखे-प्यासे डॉक्टरों के कमरों के बाहर बैठे रहे लोग

चंडीगढ़ 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मरीजों की सुविधा और समय बचाने के उद्देश्य…
Share to :