दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी के बाद चंडीगढ़ में इसकी कीमत 3092 रुपये तक पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर शहर के फूड कारोबार पर देखने को मिल रहा है।शनिवार सुबह से ही सेक्टर-17, सेक्टर-9, इंडस्ट्रियल एरिया, मोहाली के फेज-2 और पंचकूला के बाजारों में दुकानदारों ने नए रेट लागू कर दिए। इसके चलते आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। जहां पहले 50 रुपये में मिलने वाला हाफ प्लेट कढ़ी-चावल अब 60 रुपये का हो गया है, वहीं 80 रुपये की थाली 100 से 120 रुपये तक पहुंच गई है। चाय के दाम भी 10-15 रुपये से बढ़कर 20 रुपये हो गए हैं, जबकि पनीर जैसी डिशेज 20-25 रुपये तक महंगी हो गई हैं।
मध्यम और बड़े कारोबारियों का कहना है कि गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से उनके खर्च में भारी इजाफा हुआ है। उनके अनुसार, महीने में 20-25 सिलिंडर की खपत पर 25 से 30 हजार रुपये तक का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, जिसे बिना कीमत बढ़ाए संभालना मुश्किल हो गया है।व्यापारियों का कहना है कि यदि गैस के दामों में राहत नहीं मिली तो आने वाले समय में खाने-पीने की चीजें और महंगी हो सकती हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ पुलिस हिरासत में महिला की मौत आज पोस्टमार्टम, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 चंडीगढ़ सेक्टर-19 थाना क्षेत्र में हिरासत में…
Share to :

पंजाब यूनिवर्सिटी में RSS अधिकारी को चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों और पुलिस में झड़प

चंडीगढ़ 9 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ Panjab University में श्री गुरु…
Share to :

पंजाब के सस्पेंड DIG हरचरण सिंह भुल्लर को जमानत, CBI तय समय में चार्जशीट दाखिल करने में रही नाकाम

चंडीगढ़ 7 जनवरी (जगदीश कुमार)पंजाब के सस्पेंड डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को…
Share to :

फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली में एडवांस्ड पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (PICU) की शुरुआत

चंडीगढ़, 8 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार)गंभीर रूप से बीमार बच्चों को अत्याधुनिक…
Share to :