दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 अंबाला (हरियाणा)जिले के उगाला गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए का कैश और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई जब पीड़ित परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था।जानकारी के अनुसार, सुनारों वाला मोहल्ला निवासी सचिन शर्मा, जो गांव के अड्डे पर ‘डॉ लाल पैथ लैब’ चलाते हैं, 29 अप्रैल को अपने परिवार के साथ यमुनानगर के किशनपुरा दयामला में मौसी के बेटे की शादी में शामिल होने गए थे। घर से निकलते समय उन्होंने मुख्य गेट और कमरों को अच्छी तरह ताला लगाया था।1 मई की शाम जब परिवार वापस लौटा, तो घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो बेडरूम की अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर करीब 1 लाख रुपए नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात ले गए।चोरी हुए सामान में सोने की बालियां, टीका, नथली, कोके के अलावा चांदी की पाजेब और बिछुए शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही बराड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :