दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 अमृतसर के जंडियाला गुरु के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें एक 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल था। गनीमत रही कि सभी लोग समय रहते कार से बाहर निकल आए, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।जानकारी के अनुसार, सभी सवार पट्टी के गांव कच्चे पक्के से जंडियाला गुरु आए थे। कार में एक आर्मी जवान भी मौजूद था, जो अपनी छुट्टी खत्म होने के बाद ड्यूटी के लिए जम्मू जा रहा था। परिजन उसे जालंधर छोड़ने जा रहे थे, जहां से वह अपने साथी के साथ आगे रवाना होने वाला था। इसी दौरान वे जंडियाला गुरु के पास दूसरे जवान का इंतजार कर रहे थे।इंतजार के दौरान अचानक कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। वहीं, कार सवारों ने फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि यदि मदद समय पर मिलती, तो वाहन को पूरी तरह जलने से बचाया जा सकता था।फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गांव जुझार नगर के विकास पर सरपंच इकबाल सिंह से विशेष बातचीत, एक साल में गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

मोहाली 5 जनवरी( जगदीश कुमार)मोहाली जिले के गांव जुझार नगर में विकास…

मंडी व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे सचिव कुमार अमित, बोले किसानों को नहीं होगी कोई परेशानी

दैनिक खबरनामा 3 अप्रैल 2026 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के…

पठानकोट में लव मैरिज के 23 दिन बाद बवाल ससुराल में घुसकर मारपीट, लड़की को जबरन ले गए परिजन

दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 2026 पठानकोट के गांव सिहोड़ा कलां में लव…

सिख बंदियों की रिहाई को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा का विरोध

पंजाब 13 जनवरी( दैनिक खबरनामा )पंजाब में आज चार घंटे के लिए…