दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 अमृतसर जिले के अजनाला क्षेत्र में घर पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि देवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाभी और भाई पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना 1 अप्रैल की शाम की बताई जा रही है, लेकिन तीन दिन बीतने के बावजूद न तो पुलिस ने मामला दर्ज किया है और न ही अस्पताल की ओर से मेडिको-लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) जारी की गई है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, गांव चमरियारी निवासी दलजीत कौर और उनके पति बख्शीश सिंह को लंबे समय से देवर द्वारा परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि वह घर पर कब्जा करने की नीयत से लगातार दबाव बना रहा था।दलजीत कौर ने बताया कि घटना वाले दिन जब वह गुरुद्वारा साहिब से लौट रही थीं, तभी देवर ने साथियों सहित उन पर तेजधार हथियारों और बांस से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके पति को भी बुरी तरह पीटा गया। हमले में दलजीत कौर का हाथ और बाजू फ्रैक्चर हो गए, जबकि उनके पति को भी गंभीर चोटें आई हैं।घायलों को तुरंत अजनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ितों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद भी अस्पताल प्रशासन ने एमएलआर जारी नहीं की। डॉक्टरों का कहना है कि सरकारी छुट्टियों के कारण रिपोर्ट सोमवार को तैयार कर पुलिस को भेजी जाएगी।पुलिस चौकी चमियारी के इंचार्ज हरपाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, लेकिन एमएलआर आने के बाद ही बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गुरदासपुर में डबल मर्डर केस पुलिस मुठभेड़ में आरोपी रणजीत ढेर, सीआईए इंचार्ज को गोली

पंजाब 25 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के गुरदासपुर में एएसआई…

पशुधन सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का बड़ा अभियान, 57 लाख 70 हजार से अधिक पशुओं को लगाया जाएगा जानलेवा बीमारी से बचाव का टीका

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 8 जुलाई 2026. बरसात के मौसम में पशुओं…

तरणतारण बॉर्डर पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन तस्करी की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

पंजाब 10 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में पाकिस्तान की…

पंजाब में सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग फिर बदली, 1 जुलाई से सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा काम

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 26 जून 2026. पंजाब सरकार ने राज्य के…