दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 चंडीगढ़ के एलांते मॉल के बाहर एक सिख युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते नजर आते हैं, जिसमें उसकी पगड़ी भी उतर जाती है। यह पूरी घटना पास में मौजूद एक दंपति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड की।वीडियो बनाने वाली महिला ने दावा किया कि घटना के दौरान करीब 100 मीटर दूरी पर पुलिस की पीसीआर खड़ी थी, लेकिन पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद होने के बावजूद हस्तक्षेप करने नहीं आए। महिला के अनुसार, करीब 5-6 मिनट तक युवक के साथ मारपीट होती रही, जिससे वह घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। आसपास लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन पुलिस ने देर से कार्रवाई की।महिला ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में पुलिस से मदद की उम्मीद कम हो जाती है। उन्होंने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस के मुताबिक घायल युवक जीरकपुर निवासी मनिंदर है, जो अपने परिवार के साथ फिल्म देखने आया था। बाहर निकलने पर उसका कुछ परिचित लोगों से विवाद हो गया, जो बाद में हाथापाई में बदल गया। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने शिकायत देने से इनकार कर दिया है और इसे आपसी मामला बताया है। वहीं पीसीआर अधिकारियों का दावा है कि उस समय वहां उनकी ड्यूटी नहीं थी और कॉल मिलने पर ही टीम मौके पर पहुंची।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :