दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 पंजाब में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान की 4 दिवसीय ‘शुक्राना यात्रा’ 7 मई को फरीदकोट पहुंचेगी। 6 से 9 मई तक चलने वाली इस यात्रा को लेकर जिले में धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत और सम्मान किया जाएगा।
फरीदकोट के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन पर संत-महापुरुषों, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, ग्रंथी सिंहों और विभिन्न धार्मिक संस्थाओं द्वारा उनका विशेष सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा में बड़ी संख्या में संगत के शामिल होने की संभावना है।यह यात्रा जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम-2026 लागू होने के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रति आभार प्रकट करना है। यात्रा 6 मई को श्री आनंदपुर साहिब से शुरू होकर तख्त श्री दमदमा साहिब और श्री दुख निवारण साहिब जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों से होते हुए 9 मई को श्री फतेहगढ़ साहिब में संपन्न होगी।विधायक सेखों ने बताया कि नए कानून के तहत बेअदबी के मामलों में आरोपी को उम्रकैद (आजीवन कारावास) और 25 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने लोगों से 7 मई को आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री का सम्मान करने और इस कानून के लिए आभार जताने की अपील की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :