दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 Panchkula के सरकारी अस्पताल में स्किन ट्रीटमेंट करवाने आई एक महिला का चेहरा इलाज के दौरान एसिड गिरने से झुलस गया। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। पीड़ित परिवार ने अस्पताल प्रशासन को शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की है।जानकारी के मुताबिक, Mohali के बलटाना निवासी गुल मोहम्मद अपनी मां के चेहरे के निशान हटवाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि उपचार के दौरान एक DNB स्टूडेंट से महिला के चेहरे पर एसिड गिर गया, जिससे उनका चेहरा बुरी तरह झुलस गया।गुल मोहम्मद ने बताया कि हादसे के बाद उसने शोर मचाया और सीनियर डॉक्टरों से शिकायत की। इसी दौरान एसिड गिराने वाला डॉक्टर वहां से चला गया। बाद में पता चला कि वह DNB स्टूडेंट था। घटना के बाद सीनियर डॉक्टरों ने महिला का उपचार शुरू किया, लेकिन पीड़िता अभी भी दर्द और तकलीफ में है।पीड़ित परिवार ने अस्पताल के PMO को लिखित शिकायत सौंपी है। परिवार का कहना है कि उन्हें जांच का भरोसा दिया गया है और कुछ दिन बाद बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा।वहीं अस्पताल के PMO डॉ. आरएस चौहान ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने स्किन विभाग के HOD डॉ. साहनी की अगुवाई में जांच टीम गठित की है। टीम पीड़िता और संबंधित स्टाफ के बयान दर्ज कर पूरी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

PNB में 2.70 करोड़ का महाघोटाला सीनियर मैनेजर ने फर्जी खातों से उड़ाए लाखों, केस दर्ज

हरियाणा 28 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंजाब नेशनल…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :