दैनिक खबरनामा 7 मई 2026 Barnala में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस नाकाबंदी देखकर आरोपी कार समेत फरार होने लगा, लेकिन तेज रफ्तार के कारण उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर आरोपी को काबू कर लिया। कार की तलाशी के दौरान 60 बोतल देसी शराब बरामद हुई।मामला रायकोट-बरनाला रोड स्थित पुल ड्रेन भद्दलवड्डू के पास का है। थाना ठुल्लीवाल पुलिस के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह अपनी टीम के साथ बस स्टैंड अमला सिंह वाला के पास गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि गुरप्रीत सिंह निवासी बीहला हरियाणा और चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर महल कलां और ठुल्लीवाल क्षेत्र में महंगे दामों पर बेचता है।सूचना के आधार पर पुलिस ने पुल ड्रेन भद्दलवड्डू के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने गाड़ी तेज गति से भगाने की कोशिश की। भागने के दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में पलट गई।हादसे के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी गुरप्रीत सिंह को हिरासत में ले लिया। कार की तलाशी के दौरान 60 बोतल देसी शराब “ठेका सोफी” मार्का चंडीगढ़ बरामद हुई। पुलिस ने शराब और कार दोनों को कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

आधी रात 12वीं की छात्रा पर फायरिंग, गर्दन में लगी गोली; आरोपी फरार

पंजाब 21 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के तरनतारन जिले…

जीरकपुर के होटल में युवक की संदिग्ध मौत शिमला निवासी अभिषेक चौहान फंदे से लटका मिला, होटल संचालन पर उठे सवाल

दैनिक खबरनामा 25 मार्च मोहाली जिले के जीरकपुर से एक सनसनीखेज मामला…

अकाली दल से गठबंधन नहीं करेंगे तो शपथ लेकर कहे BJP: राजा वड़िंग

वड़िंग ने कहा – एक तरफ अकालियों से बातचीत, दूसरी तरफ 117…

बेहतर पैदावार के लिए गन्ने में संतुलित उर्वरकों का उपयोग जरूरी केन कमिश्नर

दैनिक ख़बरनामा 15 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, गन्ने की फसल…