दैनिक खबरनामा 7 मई 2026 Barnala में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस नाकाबंदी देखकर आरोपी कार समेत फरार होने लगा, लेकिन तेज रफ्तार के कारण उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर आरोपी को काबू कर लिया। कार की तलाशी के दौरान 60 बोतल देसी शराब बरामद हुई।मामला रायकोट-बरनाला रोड स्थित पुल ड्रेन भद्दलवड्डू के पास का है। थाना ठुल्लीवाल पुलिस के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह अपनी टीम के साथ बस स्टैंड अमला सिंह वाला के पास गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि गुरप्रीत सिंह निवासी बीहला हरियाणा और चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर महल कलां और ठुल्लीवाल क्षेत्र में महंगे दामों पर बेचता है।सूचना के आधार पर पुलिस ने पुल ड्रेन भद्दलवड्डू के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने गाड़ी तेज गति से भगाने की कोशिश की। भागने के दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में पलट गई।हादसे के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी गुरप्रीत सिंह को हिरासत में ले लिया। कार की तलाशी के दौरान 60 बोतल देसी शराब “ठेका सोफी” मार्का चंडीगढ़ बरामद हुई। पुलिस ने शराब और कार दोनों को कब्जे में ले लिया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :