दैनिक ख़बरनामा 10 मई 2026 चंडीगढ़ हरियाणा के विभिन्न नगर निगम क्षेत्रों में मतदान के दौरान कई जगहों पर हंगामे और अव्यवस्थाओं की तस्वीर सामने आई। झज्जर, अंबाला और पंचकूला में मतदान को लेकर अलग-अलग घटनाएं देखने को मिलीं।झज्जर के वार्ड-13 में उपचुनाव के दौरान फर्जी मतदान का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार एक युवक किसी अन्य मतदाता के नाम पर वोट डालने पहुंच गया, जिसे उम्मीदवार ने मौके पर पकड़ लिया। इसके बाद मतदान केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। पूछताछ में युवक ने कहा कि उसका भाई मतदान करने नहीं आ सका, इसलिए वह उसकी जगह वोट डालने आया था। बताया जा रहा है कि साहिल नामक मतदाता के वोट का इस्तेमाल कोई दूसरा युवक कर रहा था। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ में जुटी हुई है।वहीं, अंबाला सिटी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बलदेव नगर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया धीमी होने को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। मतदाताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर मतदान करने से रोका जा रहा है। लोगों का कहना था कि वे करीब पौने घंटे से लाइन में खड़े हैं, लेकिन मतदान की रफ्तार बेहद धीमी रखी गई है। नाराजगी के बीच एक मतदाता ने अपनी मतदान पर्ची तक फाड़ दी।इधर, अंबाला नगर निगम चुनाव में मेयर पद की आजाद प्रत्याशी सोनिया चौधरी ने भी सुबह अपने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।पंचकूला नगर निगम चुनाव में भी सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सेक्टर-16 स्थित ब्लूबर्ड हाई स्कूल में बने मतदान केंद्र पर लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026