कांगड़ा Bharatiya Janata Party ने धर्मशाला नगर निगम चुनावों के बीच अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पांच नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें धर्मशाला के पूर्व मेयर Omkar Nehria और पूर्व डिप्टी मेयर Tejendra Kaur भी शामिल हैं।पार्टी नेतृत्व ने बताया कि इन नेताओं ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया था। इसके चलते उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई। पूर्व मेयर ओंकार नेहरिया वार्ड नंबर-2 से और तेजेंद्र कौर वार्ड नंबर-6 से चुनाव मैदान में हैं।इसके अलावा धर्मशाला शहरी मंडल की मंडल सचिव सरोज गुलेरिया को वार्ड नंबर-8 से चुनाव लड़ने, वार्ड नंबर-14 के बूथ अध्यक्ष मितुल शुक्ला को अनुशासनहीनता तथा महिला मोर्चा की शहरी मंडल सचिव हिमांशी अग्रवाल को वार्ड नंबर-1 से चुनाव लड़ने के कारण पार्टी से बाहर कर दिया गया है।जिला भाजपा नेतृत्व के अनुसार इन नेताओं को कई बार समझाया गया, लेकिन उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं ली। संगठन में अनुशासन बनाए रखने और पार्टी निर्णयों को सर्वोपरि रखने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है।इस कार्रवाई के बाद धर्मशाला नगर निगम चुनाव की राजनीति और गरमा गई है। बागी उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से कई वार्डों में मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

IAS सचिन शर्मा ने संभाला ADC शिमला का कार्यभार, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा को बताया प्राथमिकता

हिमाचल 16 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल शिमला। हिमाचल प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री…
Share to :

हिमाचल निकाय चुनाव में बागियों से बढ़ी सियासी हलचल कांग्रेस-BJP मनाने में जुटी, आज 3 बजे तक नाम वापसी की डेडलाइन

दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 शिमला हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों…
Share to :

हिमकेयर योजना हाईकोर्ट का सख्त आदेश, दो हफ्तों में करें निजी अस्पतालों के लंबित बिलों का सत्यापन

दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमकेयर योजना…
Share to :

हिमाचल 56वें राज्यत्व दिवस की दहलीज पर ऐतिहासिक प्रागपुर बनेगा राज्यस्तरीय जश्न का गवाह

हिमाचल प्रदेश 20 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश के लिए 25…
Share to :