दैनिक ख़बरनामा 11 मई 2026 चंडीगढ़ सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी की हत्या की जांच में पुलिस के सामने जमीन सौदे, भरोसे और कथित धोखाधड़ी की पूरी कहानी खुलकर सामने आई है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अमरीन राय और प्रॉपर्टी डीलर हर्षप्रीत के बीच विवाद 8 एकड़ कृषि भूमि के बड़े सौदे से जुड़ा था।पुलिस सूत्रों के अनुसार अमरीन राय पहले भी चिन्नी के संपर्क में रह चुकी थी। न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र में चिन्नी के जरिए उसके दो छोटे प्रॉपर्टी सौदे हुए थे। पहला सौदा करीब 40 लाख रुपये और दूसरा लगभग एक करोड़ रुपये का बताया गया है। इन सौदों में फायदा होने के बाद अमरीन का चिन्नी पर भरोसा बढ़ गया था।जांच में सामने आया कि इसके बाद 8 एकड़ कृषि भूमि का बड़ा सौदा तय हुआ। करीब 1.75 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से इस डील की कुल कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये थी। पुलिस के मुताबिक अमरीन पूरी रकम का इंतजाम नहीं कर सकी और करीब 8 करोड़ रुपये ही जुटा पाई। आरोप है कि पूरी रकम न मिलने के बावजूद जमीन मालिक को पूरे 8 एकड़ का बयाना दे दिया गया।इसके बाद चिन्नी ने अमरीन के नाम केवल 4.2 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री करवाई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमरीन लगातार बाकी जमीन की रजिस्ट्री या कब्जा देने की मांग करती रही, लेकिन चिन्नी उसे टालता रहा और शेष रकम लाने की बात कहता रहा। इसी दौरान बाकी जमीन अन्य लोगों को बेच दी गई। यहीं से दोनों पक्षों के बीच विवाद गहराने लगा।पूछताछ में अमरीन ने स्वीकार किया कि उसने गैंगस्टर लक्की पटियाल से चिन्नी को फोन करवाने के लिए कहा था ताकि जमीन या पैसा वापस मिल सके। हालांकि उसने हत्या की साजिश में शामिल होने से इनकार किया है। अमरीन का कहना है कि चिन्नी और लक्की पटियाल के बीच पहले से रंजिश थी और उसी के चलते हत्या हुई। उसने यह भी दावा किया कि चिन्नी खुद कहता था कि वह केवल लक्की पटियाल से डरता है।पुलिस ने अमरीन राय और हर्षप्रीत को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी लक्ष्य पांडे ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस जमीन सौदों, लेन-देन और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जांकी दास हत्याकांड पर सांसद मनीष तिवारी ने जताया शोक, आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 14 जून : जांकी दास की निर्मम हत्या की…

NSA खत्म होने के बाद भी अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल में रखने की मांग, हाईकोर्ट में आज सुनवाई

दैनिक खबरनामा 17 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह…

पंजाब यूनिवर्सिटी ने डिग्री पूरी करने के लिए छात्रों को दिया ‘गोल्डन चांस’

चंडीगढ़ 10 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) ने अंडरग्रेजुएट…

चंडीगढ़ सेक्टर-9 हत्याकांड 3 दिन रेकी, जंगी ऐप से निर्देश, विदेशों तक फैला गैंग कनेक्शन

चंडीगढ़ 20 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )चंडीगढ़ सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चिन्नी की…