दैनिक ख़बरनामा 11 मई 2026 कुल्लू कुल्लू और सैंज घाटी में सोमवार को खेल, आस्था और परंपराओं से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं लोगों की सुविधा के लिए कुल्लू से केलांग तक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा भी संचालित होगी।खेल-ढालपुर में अंडर-19 और अंडर-23 क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। शिविर में खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाई जाएंगी और विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।आस्था-सैंज घाटी के लारजी में देव खेल की रस्मों और नियमों का निर्वहन अपराह्न 1:30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।परंपरा-सैंज घाटी की ग्राम पंचायत बनोगी के देहुरी में देवी-देवताओं और हारियानों द्वारा देव परंपराओं का निर्वहन अपराह्न 2:30 बजे से किया जाएगा। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाएगा।काम की बात-अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से लाहौल-स्पीति मुख्यालय केलांग के लिए अटल टनल रोहतांग के रास्ते हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस अपराह्न 12:30 बजे रवाना होगी।स्वास्थ्य सेवाओं के तहत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्रॉमा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 9:30 बजे से डॉ. शुभम, अपराह्न 3:30 बजे से डॉ. प्रीत और शाम 9:30 बजे से डॉ. शानू महाजन अपनी सेवाएं देंगे। अस्पताल का संपर्क नंबर 01902-222350 जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पांच साल बाद भी नहीं बनी बरमाड़ी-क्लीउन सड़क, ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी

दैनिक ख़बरनामा 12 मई 2026 लारजी (कुल्लू)। सैंज घाटी की ग्राम पंचायत…

धर्मशाला नगर निगम पर भाजपा का कब्जा, शमशेर नेहरिया मेयर निर्वाचित 

दैनिक खबरनामा । धर्मशाला, 1 जुलाई  : धर्मशाला निगम में नए मेयर…

सिरमौर में शर्मनाक वारदात: बेटे ने लोहे के दराट से मां पर किया हमला, महिला लहूलुहान

दैनिक खबरनामा। नाहन/सिरमौर, 17 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा…

हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग की भर्ती का दायरा बढ़ा, OTA, रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन के 105 पद और जुड़े

दैनिक खबरनामा। शिमला, 12 जुलाई: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्वास्थ्य…