दैनिक ख़बरनामा 12 मई 2026 लारजी (कुल्लू)। सैंज घाटी की ग्राम पंचायत कनौन के ग्रामीण आज भी सड़क सुविधा के इंतजार में हैं। ग्रामीणों ने वर्ष 2020 में लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण के लिए अपनी जमीन गिफ्ट डीड के माध्यम से सौंप दी थी, लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी विभाग केवल एक किलोमीटर सड़क का ही निर्माण कर पाया है। बरमाड़ी-क्लीउन सड़क अधूरी रहने से लोगों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि आधुनिक दौर में सड़क जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव क्षेत्र के विकास में बड़ी बाधा बना हुआ है। पंचायत की अधिकांश आबादी कृषि और बागवानी पर निर्भर है। सड़क न होने के कारण किसानों और बागवानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
इस सड़क के बनने से बरमाड़ी, देहुरी, शाड़, जउल, क्लीउन सहित आसपास के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि लंबित सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और निर्माण में आ रही बाधाओं को जल्द दूर किया जाए, ताकि लोगों को बुनियादी सुविधा मिल सके।इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज ने बताया कि बरमाड़ी-क्लीउन सड़क निर्माण में वन विभाग की भूमि भी शामिल है। इसके लिए वन स्वीकृति (एफसीए) की प्रक्रिया जारी है।
स्थानीय निवासी मनीष ने कहा कि ग्रामीणों ने पांच साल पहले सड़क निर्माण के लिए अपनी जमीन दान कर दी थी, लेकिन आज तक सड़क पूरी नहीं बन सकी। इसके चलते कनौन पंचायत के लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जीवन का आधार होती है, लेकिन बरमाड़ी-क्लीउन सड़क का अधूरा निर्माण क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। पंचायत की करीब 95 प्रतिशत आबादी कृषि और बागवानी से जुड़ी है और सड़क सुविधा न होने से उन्हें लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र ने सुनी हिमाचल की आवाज़ 249 सड़कों के लिए 2,300 करोड़ मंजूर, अप्रैल से शुरू होंगे काम

शिमला 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी राहत की…
Share to :

हिमाचल में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, शिमला में मतदाता सूची जारी

हिमाचल प्रदेश 31 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं…
Share to :

हिमाचल में आर्थिक संकट CM, डिप्टी CM समेत नेताओं के वेतन का हिस्सा 6 महीने के लिए स्थगित

दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश सरकार ने वित्तीय संसाधनों के…
Share to :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हिमाचल दौरे से पहले हाई अलर्ट शिमला में कड़ी सुरक्षा, सड़कों पर रिहर्सल से ट्रैफिक प्रभावित

दैनिक खबरनामा 26 अप्रैल 2026 द्रौपदी मुर्मू के 27 अप्रैल से प्रस्तावित…
Share to :