दैनिक ख़बरनामा 12 मई 2026 चंडीगढ़। पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। मंगलवार सुबह से मोहाली, चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज गरज-चमक के साथ तेज आंधी, बारिश और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक तेज हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। 15 मई तक राज्य में इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। तापमान में बीते दिन के मुकाबले 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य से करीब 2.9 डिग्री नीचे बना हुआ है।
कई जिलों में हुई बारिशपिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। पठानकोट जिले में सबसे अधिक वर्षा दर्ज हुई। फांगोटा में 5 मिमी, मलिकपुर में 3 मिमी तथा थेन डैम, रणजीत सागर डैम, माधोपुर, शाहपुर कंडी और KVK पठानकोट क्षेत्र में भी बारिश हुई।गुरदासपुर जिले के धारीवाल, तिब्बड़ी और गुरदासपुर शहर में 1 से 2 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई। रूपनगर जिले के नंगल और भाखड़ा डैम क्षेत्र में 2-2 मिमी वर्षा दर्ज हुई, जबकि होशियारपुर के सलारन इलाके में 1 मिमी बारिश हुई।सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचेराज्य के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।इसके अलावा चंडीगढ़ में 36 डिग्री, लुधियाना में 36.6, पटियाला में 37.2, फरीदकोट में 37.5, फाजिल्का में 37.7, मोहाली में 35 और अमृतसर में 33.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर जैसे जिलों में तापमान अपेक्षाकृत कम रहा।मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :