दैनिक ख़बरनामा चंडीगढ़, 26 मई 2026 :  चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल द्वारा रविवार को मलोया में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मलोया और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

प्रशासक ने कहा कि लोगों द्वारा उठाई गई कई समस्याओं का मौके पर ही काफी हद तक समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में लंबे समय से हाउसिंग बोर्ड से जुड़ी चल रही समस्याओं पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे कब्जों को हटाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

शिविर में मलोया निवासियों ने क्षेत्र में फैली गंदगी और सफाई व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। इसके अलावा चंडीगढ़ से जुड़े अन्य स्थानीय मुद्दे भी प्रशासन के समक्ष रखे गए।

वहीं बड़ी संख्या में टैक्सी चालक भी समाधान शिविर में पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जताई। टैक्सी चालकों ने कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतों से उनका काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन उनकी समस्याओं पर भी ध्यान दे।

टैक्सी चालकों ने यह भी कहा कि पहले किराए में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया था, लेकिन कैब कंपनियों के मालिक मनमानी कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तू जूलियट जट्ट दी के स्टार्स ने ज़ाकिर हुसैन रोज़ गार्डन में बिखेरा जलवा

चंडीगढ़, 21 फरवरी 2026(जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में पंजाब की मिट्टी की खुशबू…

सेक्टर-20 मस्जिद से सटी अवैध कपड़ा मार्केट पर निगम की कार्रवाई सही दिशा में कदम

चंडीगढ़ 7 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के सेक्टर-20 स्थित मस्जिद के…

चंडीगढ पुलिस ने सोनम वांगचुक, कुणाल कामरा और दीपके पर चंडीगढ़ में एफआईआर करने से किया इनकार, पुलिस ने क्षेत्राधिकार का हवाला दिया

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 11 सितंबर: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा, पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक…

रिश्वत केस के गवाह को मिल रही धमकियां, चंडीगढ़ पुलिस की भूमिका पर सीबीआई कोर्ट ने मांगा जवाब

दैनिक खबबनामा। चंडीगढ़, 21 जुलाई: आठ साल पुराने एक रिश्वतखोरी मामले में…