दैनिक ख़बरनामा मुंबई 27 मई :  देश के बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आने के बाद बैंकिंग सेक्टर में हलचल मच गई है। खबर है कि बैंक के अंदर ₹45 करोड़ के कथित संदिग्ध भुगतान को लेकर आंतरिक जांच चल रही है। इस खबर के बाद बुधवार को एचडीएफसी बैंक  के शेयर में करीब 2% की गिरावट दर्ज की गई और शेयर ₹761.60 पर बंद हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) के बड़े डिपॉजिट से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि साल 2021 में बैंक इस सरकारी एजेंसी का फंड अपने पास जमा करवाना चाहता था। उस समय बैंक की ब्याज दर कम थी, जबकि एजेंसी ज्यादा रिटर्न चाहती थी।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अतिरिक्त रिटर्न देने के लिए एक अलग व्यवस्था बनाई गई और भुगतान को ‘मार्केटिंग खर्च’ के रूप में दिखाया गया। यह रकम रोड सेफ्टी कैंपेन के नाम पर कुछ वेंडर्स के जरिए खर्च की गई बताई जा रही है।

मामला तब सामने आया जब बैंक की इंटरनल ऑडिट रिपोर्ट में मार्केटिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। इसके बाद बैंक की ऑडिट कमेटी ने विजिलेंस जांच शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि बैंक के कुछ बड़े अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर नियमों का उल्लंघन साबित होता है तो यह RBI के दिशानिर्देशों और बैंक की आंतरिक नीतियों के खिलाफ माना जाएगा। फिलहाल बैंक की जांच जारी है और अभी तक बैंक की ओर से किसी गड़बड़ी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस खबर के बाद निवेशकों में चिंता बढ़ गई और शेयर बाजार में बैंक के स्टॉक पर दबाव देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सीबीएसई री-वैल्यूएशन पोर्टल पर फिर सवाल, छात्र और अभिभावक परेशान; एडमिशन सीजन में बढ़ी चिंता

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 1 जून :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)…

गोवा नाइट क्लब हादसा: अभियुक्त लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत लाया गया

गोवा नाइट क्लब हादसा: अभियुक्त लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत लाया…

9वीं-10वीं में तीसरी भाषा अनिवार्य करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और CBSE से मांगा जवाब

दैनिक खबरनामा नई दिल्ली 28 मई : कक्षा 9वीं और 10वीं में…

जन सुराज को बड़ा झटका भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने दिया इस्तीफा, बोले पार्टी में रहकर जनता की सेवा करना कठिन

बिहार 13 जनवरी (दैनिक खबरनामा)बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर की पार्टी…