दैनिक खबरनामा चंडीगढ़/एसएएस नगर, 28 मई : पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेटों ने भारतीय नौसेना में अधिकारी बनकर राज्य का नाम रोशन किया है। धूरी निवासी अर्पित पराशर और एसएएस नगर निवासी विशेष सूद को केरल के एझीमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान भारतीय नौसेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्रदान किया गया।

पासिंग आउट परेड का निरीक्षण दक्षिणी नौसेना कमांड के फ्लैग अधिकारी कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल समीर सक्सेना द्वारा किया गया। दोनों कैडेटों ने संस्थान में दो वर्ष का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में तीन वर्ष तथा भारतीय नौसेना अकादमी में एक वर्ष का सेवा प्रशिक्षण पूरा किया।

अर्पित पराशर संगरूर जिले के धूरी से संबंध रखते हैं, जबकि विशेष सूद एसएएस नगर के निवासी हैं। अब दोनों युवा भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं देकर देश की रक्षा में योगदान देंगे।

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने दोनों नव नियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को सशस्त्र सेनाओं में जाने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि इन युवाओं ने पंजाब का गौरव बढ़ाया है और आने वाले समय में अन्य कैडेट भी नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

उन्होंने बताया कि इन दोनों अधिकारियों के कमीशन प्राप्त करने के साथ ही महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट से भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने वाले कैडेटों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है, जो संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

संस्थान के निदेशक मेजर जनरल अजय एच चौहान (सेवानिवृत्त) ने कहा कि संस्थान के 24 अन्य कैडेट भी सेवा चयन बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और विभिन्न सैन्य प्रशिक्षण अकादमियों में जून 2026 से शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों के लिए नियुक्ति पत्र की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने नव नियुक्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र सेवा में सफलता की कामना की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :