दैनिक खबरनामा | मनाली 30, मई : । मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी के बीच हिमाचल का प्रसिद्ध पर्यटन नगर मनाली इन दिनों सैलानियों को सर्द मौसम का आनंद दे रहा है। रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला और अन्य ऊंचे दर्रों पर हो रहे हिमपात ने पर्यटकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है। ठंडी हवाओं और बर्फ से ढकी चोटियों के बीच बड़ी संख्या में लोग मनाली और लाहुल क्षेत्र का रुख कर रहे हैं।
सप्ताहांत के दौरान पर्यटन गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले कुछ दिनों में हजारों वाहन मनाली पहुंचे हैं, जिससे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अच्छी-खासी चहल-पहल बनी हुई है। स्थानीय पर्यटन कारोबारियों के अनुसार इस समय बड़ी संख्या में पर्यटक क्षेत्र में पहुंच रहे हैं, जिससे होटल और अन्य पर्यटन सेवाओं की मांग भी बढ़ी है।
मनाली के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों, जिनमें माता हिडिंबा मंदिर, मनु मंदिर, वशिष्ठ, नग्गर, हामटा और सोलंगनाला शामिल हैं, वहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। प्राकृतिक सौंदर्य और सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए लोग परिवारों के साथ यहां पहुंच रहे हैं।
मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों को सलाह दी है कि वे पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा के दौरान गर्म वस्त्र अवश्य साथ रखें। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान काफी नीचे पहुंच सकता है। रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला, कुंजम और चंद्रताल जैसे क्षेत्रों में ठंड का प्रभाव अधिक बना हुआ है।
पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ सकती है। ऐसे में जो लोग मनाली की यात्रा की योजना बना रहे हैं, उन्हें ठहरने की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लेने की सलाह दी जा रही है, ताकि भीड़ के कारण किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
गर्मी के मौसम में बर्फबारी और ठंडे वातावरण का अनूठा अनुभव मनाली को एक बार फिर पर्यटकों की पसंदीदा मंजिल बना रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल में चुनाव आचार संहिता हटते ही होगी शिक्षक भर्ती, 6200 पद भरने के लिए विभाग ने बनाई 10 कमेटियां

दैनिक खबरनामा ब्यूरो | शिमला 30, मई :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड…
Share to :

सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को बड़ी राहत, लंबित पेंशन बकाया भुगतान का मार्ग प्रशस्त

दैनिक खबरनामा ब्यूरो |शिमला, 30 मई :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त…
Share to :

हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान किसान-बागवान आयोग गठन, पेंशनरों व कर्मचारियों को जनवरी में मिलेगा एरियर

हिमाचल प्रदेश 26 जनवरी2026 (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह…
Share to :

रेणुकाजी दर्शन के लिए जा रहे परिवार पर टूटा कहर, ट्रक की चपेट में आने से चार की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, पति और दो बेटियों समेत चार लोगों…
Share to :