दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून :  आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब दिलाने के बाद भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच मंगलवार को विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए।

दर्शन के दौरान दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। हालांकि, इस बार चर्चा उनकी आध्यात्मिक यात्रा से ज्यादा उन्हें मिले कथित वीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर हो रही है।

वायरल वीडियो में विराट और अनुष्का सुरक्षा कर्मियों के घेरे में आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं, जबकि पीछे बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए लंबी कतार में इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई यूजर्स ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाए।

कुछ लोगों का कहना है कि आम श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जबकि चर्चित हस्तियों को विशेष सुविधा मिल जाती है। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, “पीछे लोग घंटों से लाइन में खड़े हैं और इन्हें सीधे दर्शन करा दिए जाते हैं। इससे वीआईपी संस्कृति और विशेष सुविधाओं का फर्क साफ दिखाई देता है।”

हालांकि, कई प्रशंसकों ने विराट और अनुष्का का बचाव भी किया। उनका कहना है कि लोकप्रिय हस्तियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था करना जरूरी होता है और इसे गलत नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।

फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और वीआईपी संस्कृति को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेंस अंडर-18 एशिया कप: आशीष की हैट्रिक से भारत बना चैंपियन, जापान को 4-1 से हराकर जीता गोल्ड

काकामिगाहारा, 6 जून 2026 (दैनिक खबरनामा): भारतीय पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम ने…
Share to :

वैभव का बड़ा कमाल: 15 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम का टिकट, भारतीय क्रिकेट को मिला नया सितारा

दैनिक खबरनामा / स्पोर्ट्स ब्यूरो /  नई दिल्ली / 06 जून 2026.…
Share to :

फीफा वर्ल्ड कप से लेकर महिला विश्व कप तक, भारत में फुटबॉल का नया युग; ज़ी ने हासिल किए बड़े प्रसारण अधिकार

दैनिक खबरनामा | नई दिल्ली, 1 जून : भारतीय खेल प्रसारण उद्योग…
Share to :

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मेक्सिको पहुंची ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम, विश्व कप में लेगी हिस्सा

दैनिक खबरनामा ब्यूरो। तिजुआना (मेक्सिको), 8 जून। अमेरिका और ईरान के बीच…
Share to :