दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सुनहरा मौका निकाला है। बीएसएनएल ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के जरिए कुल 100 पदों पर चयन किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी और 3 जुलाई 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वेतन और योग्यता

चयनित उम्मीदवारों को 16,400 रुपये से 40,500 रुपये प्रतिमाह तक वेतनमान मिलेगा।
आवेदक की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता के लिए उम्मीदवार के पास टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, आईटी या इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में डिग्री होना जरूरी है।

परीक्षा पैटर्न और शुल्क

र्ती परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, कुल अंक 480 होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे रहेगी और गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 2000 रुपये और एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए 1000 रुपये रखा गया है।

परीक्षा अगस्त में संभावित

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भर्ती परीक्षा अगस्त 2026 में आयोजित होने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता और नियमों को ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा तिथि और अन्य बदलावों की जानकारी भी सिर्फ आधिकारिक नोटिफिकेशन से मान्य होगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया

दैनिक खबरनामा ब्यूरो. नई दिल्ली, 3 जून 2026: राजधानी दिल्ली के मालवीय…
Share to :

हिमाचल में चुनाव आचार संहिता हटते ही होगी शिक्षक भर्ती, 6200 पद भरने के लिए विभाग ने बनाई 10 कमेटियां

दैनिक खबरनामा ब्यूरो | शिमला 30, मई :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड…
Share to :

UPSSSC Recruitment 2026: ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली।।4 जून 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग…
Share to :

अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी

दैनिक खबरनामा। अहमदाबाद, 3 जून : गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ…
Share to :