दैनिक खबरनामा। कांगड़ा, 5 जून 2026: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। रात करीब 10:03 बजे आए भूकंप के झटके प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, चंबा सहित कई जिलों में महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 दर्ज की गई, जबकि भूकंप का केंद्र चंबा क्षेत्र बताया गया है।

झटके इतने तेज थे कि कई स्थानों पर लोग अपने घरों और भवनों से बाहर निकल आए। अचानक धरती में हुए कंपन से लोगों में भय का माहौल बन गया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

गौरतलब है कि कांगड़ा जिला भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। लंबे समय बाद आए इस अपेक्षाकृत बड़े भूकंप ने लोगों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

हिमाचल प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब के कई जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमृतसर, तरनतारन, जालंधर समेत अन्य क्षेत्रों में लोगों ने धरती हिलने का अनुभव किया। पंजाब में भी फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

भूकंप के बाद दोनों राज्यों में लोग कुछ समय तक घरों के बाहर खुले स्थानों पर खड़े रहे। प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की अपील की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

दूसरे राज्य से विवाह कर हिमाचल आने वाली महिलाओं को नहीं मिलेगा आरक्षण, हाईकोर्ट ने खारिज की चारों अपीलें

दैनिक खबरनामा। शिमला, 4 जून 2026:हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एक…
Share to :

हिमाचल में आपदा प्रबंधन की मेगा मॉक ड्रिल में उजागर हुईं खामियां, रिस्पॉन्स टाइम और समन्वय पर उठे सवाल

दैनिक खबरनामा। शिमला, 15 जून : हिमाचल प्रदेश में भूकंप, बादल फटने,…
Share to :

आध्यात्मिकता को मिला संगीत जगत का सर्वोच्च सम्मान: दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड, शांति और करुणा के संदेश की वैश्विक स्वीकृति

दैनिक खबरनामा। धर्मशाला, 3 जून: विश्वभर में शांति, करुणा और अहिंसा के…
Share to :

हिमाचल के पेंशनभोगियों को बड़ी राहत: अगले महीने मिलेगा 250 करोड़ रुपये का एरियर, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश

दैनिक खबरनामा। शिमला, 7 जून 2026: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह…
Share to :