दैनिक खबरनामा। शिमला, 8 जून 2026:  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की परीक्षा में प्रतिरूपण (इम्पर्सनेशन) का मामला सामने आया है। राजकीय महाविद्यालय संजौली स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र-1101 में एक युवती अपने भाई के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ी गई। मामले में पुलिस थाना सदर शिमला में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 319(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला परीक्षा केंद्र के अधीक्षक डॉ. मदन शांडिल की शिकायत पर दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि शनिवार को बीएजी कार्यक्रम की परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष संख्या-9 में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में परीक्षा दे रही थी। दस्तावेजों की जांच के दौरान निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने पाया कि युवती अपने भाई रंजीत के स्थान पर परीक्षा में बैठी हुई थी।

जांच में युवती की पहचान जिला सिरमौर के रोहनात निवासी अंबिका के रूप में हुई। वह परीक्षा शुरू होने के लगभग 10 मिनट बाद परीक्षा कक्ष में मौजूद थी। दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान उसके प्रतिरूपण का खुलासा हुआ, जिसके बाद परीक्षा केंद्र प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना सदर शिमला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी बैठाने की योजना कैसे बनाई गई और इसमें कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह शामिल था या नहीं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

दूसरे राज्य से विवाह कर हिमाचल आने वाली महिलाओं को नहीं मिलेगा आरक्षण, हाईकोर्ट ने खारिज की चारों अपीलें

दैनिक खबरनामा। शिमला, 4 जून 2026:हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एक…
Share to :

हिमाचल से पंजाब तक कांपी धरती: चंबा केंद्रित 5 तीव्रता के भूकंप से दहशत, कई जिलों में महसूस हुए झटके

दैनिक खबरनामा। कांगड़ा, 5 जून 2026: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात भूकंप…
Share to :

हिमाचल में आपदा प्रबंधन की मेगा मॉक ड्रिल में उजागर हुईं खामियां, रिस्पॉन्स टाइम और समन्वय पर उठे सवाल

दैनिक खबरनामा। शिमला, 15 जून : हिमाचल प्रदेश में भूकंप, बादल फटने,…
Share to :

आध्यात्मिकता को मिला संगीत जगत का सर्वोच्च सम्मान: दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड, शांति और करुणा के संदेश की वैश्विक स्वीकृति

दैनिक खबरनामा। धर्मशाला, 3 जून: विश्वभर में शांति, करुणा और अहिंसा के…
Share to :